मैथ्यू तूफान से फ्लोरिडा बेहाल, हैती में 300 मरे (लीड-1)

मैथ्यू को तीसरे श्रेणी के तूफान में रखा गया है। इसके हवाओं के 120 मील प्रति घंटे रहने की आशंका है। इसकी लहरों से फ्लोरिडा में भारी नुकसान की आशंका है।

तूफान के रात के बाद कमजोर होने की आशा है, लेकिन अधिकारियों ने इसे रहने तक बहुत ही खतरनाक बताया है।

हवा के झोंको के अधिकतम 107 मील प्रति घंटे केप केनवरल, फ्लोरिडा में रहने की उम्मीद है। एक राष्ट्रीय मौसम सेवा ने इसे बहुत ही खतरनाक कहा है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, तूफान आईवाल के पश्चिमी किनारे से करीब 170 मील दूर जैकसोनविली के दक्षिणी-दक्षिणपूर्व में था।

इसके उत्तर-पश्चिम में शुक्रवार को आगे बढ़ने और शुक्रवार की रात उत्तर में जाने की उम्मीद है। यह तट के समानांतर चल रहा है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा की भविष्यवाणी के अनुसार, भारी खतरनाक इस तूफान से तटीय इलाकों में करीब 8 से 12 इंच बारिश होने संभावना है।

‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, तूफान से हैती, डोमेनिकन गणराज्य और सेंट विंसेंट और ग्रेजिएन्स में संयुक्त रूप से मरने वालों की संख्या 478 हो गई है।

तूफान से हैती में बुरी तरह से बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया है और हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव और हैती के प्रमुख प्रतिनिधि मोराड वहबा ने इसे साल 2010 के भूकंप के बाद सबसे बड़ी मानवीय आपदा बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493