मैदान पर चोटिल हुए राहुल को अस्पातल से मिली छुट्टी

कोलकाता, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मैच के दौरान मैदान पर चोटिल हुए पश्चिम बंगाल के क्रिकेट खिलाड़ी राहुल घोष को सोमवार की रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई तथा चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

राहुल को बीते मंगलवार को मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए गेंद सर पर लगी थी।

राहुल का उपचार करने वाले चिकित्सक बुद्धदेव साहा ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, “वह अगले तीन दिनों तक आराम पर रहेंगे, लेकिन यह बेड रेस्ट नहीं होगा। अगर वह चाहें तो घर के आस-पास टहल सकते हैं।”

राहुल को जब अस्पताल से छुट्टी दी गई तो उन्हें लेने परिवार वालों के साथ काफी लोग पहुंचे और उन्हें बधाई दी। यहां तक कि राहुल के घर पहुंचाने वाला एंबुलेस भी पूरी तरह भरा हुआ था।

साहा ने बताया, “वह अब पूरी तरह ठीक हैं, लेकिन उन्हें तीन सप्ताह बाद फिर से दिखाना होगा।”

गौरतलब है कि राहुल को जिस दिन चोट लगी उससे एक दिन पहले 20 अप्रैल के पश्चिम बंगाल के ही एक अन्य खिलाड़ी अंकित केसरी की मैदान पर लगी चोट के कारण मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493