मैदान पर लौटना चाहते हैं कोलंबिया विमान हादसे में बचे फुटबालर रशेल

रियो डी जनेरियो, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। दर्दनाक कोलंबिया विमान हादसे में बच गए ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब शपेकोइंस के खिलाड़ी एलन रशेल ने कहा है कि उनको उम्मीद है कि वह अगले साल होने वाले कोपा लिबेर्टाडोरेस कप से मैदान पर वापसी कर सकेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रशेल 28 नवंबर को मेडेलिन में हुए विमान हादसे में बचे छह लोगों में से एक हैं। इस हादसे में 71 लोग मारे गए थे जिनमें क्लब के फुटबाल खिलाड़ी और स्टाफ भी शामिल हैं।

फोल्ह डे एस.पाउलो अखबार ने रशेल के हवाले से लिखा है, “मैं छह महीने में दोबारा खेलना चाहता हूं। मैं सही समय पर सही चीजें कर रहा हूं। मैं कोपा लिबेर्टाडोरेस से वापसी करना चाहता हूं।”

यह हादसा कोपा सुदामेरिकाना कप के फाइनल मैच से दो दिन पहले हुआ था जिसमें शपेकोइंस और एटलेटिको नेशनल को पहले चरण के लिए भिड़ना था।

इस हादसे के बाद एटलेटिको नेशनल की दरख्वास्त पर शपेकोइंस को विजेता घोषित कर दिया गया था।

रशेल को हादसे के बाद रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवानी पड़ी। उन्हें पिछले सप्ताह ही अस्पताल से छुट्टी मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493