मैदान से बाहर बुलाए जाने पर बिफरे रोनाल्डिन्हो

सैंटियागो डी क्वेरेटारो (मेक्सिको), 22 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के अनुभवी स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डिन्हो मेक्सिको प्रीमियर फुटबाल लीग ‘लीगा एमएक्स’ के सेमीफाइनल में पाचुआ के खिलाफ हुए मुकाबले में मैच के बीच में मैदान से बाहर बुलाए जाने पर नाराज हो गए।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, रोनाल्डिन्हो पिछले वर्ष मेक्सिको के क्लब क्वेरेटारो एफसी से जुड़े, हालांकि तब से उनके और क्लब के कोचिंग स्टाफ के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।

मौजूदा सत्र में अधिकांश समय रोनाल्डिन्हो को स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया। हालांकि गुरुवार को हुए मैच में कोच विक्टर मैनुएल वियूसेटिक ने उन्हें मैच शुरू करने के लिए कहा।

क्वेरेटरो मैच में जब 0-2 से पीछे चल रहा थो, तभ कोच विक्टर ने ब्राजीलियाई स्ट्राइकर को मैदान से बाहर बुला लिया। इस पर रोनाल्डिन्हो नाराजगी जाहिर करते दिखे।

रोनाल्डिन्हो ने कोच के निर्णय पर बेरुखी दर्शाई और बिना अपने किट उतारे वह तेजी से चेंजिंग रूम की ओर चले गए।

रोनाल्डिन्हो 2002 में फीफा विश्व कप विजेता ब्राजीलियाई टीम का अहम हिस्सा रह चुके हैं। वह ब्राजील के लिए 97 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493