मैनचिनी बने केपोकोएंसी क्लब के नए कोच

रियो डी जनेरियो, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। विमान हादसे का शिकार हुए केपोकोएंसी क्लब ने वेगनर मैनचिनी को अपने नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह कोलंबिया विमान हादसे में केपोकोएंसी क्लब के खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के कोच काइयो जूनियर की भी मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस हादसे में कुल 71 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 50 वर्षीय जूनियर भी शामिल थे।

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में ट्वीट के जरिए केपोकोएंसी ने यह जानकारी दी। क्लब ने लिखा, “वागनेर ने टीम के कोच का पदभार संभाल लिया है और वह टीम में किए गए काम को बनाए रखने की जिम्मेदारी को संभालेंगे।”

वागनेर इससे पहले ब्राजील सेरी-ए क्लब ग्रेमियो, बोटाफोगो, वास्को ड गामा और क्रुजेरियो को कोच रह चुके हैं।

विमान हादसे के बाद वेगनर पहले अधिकारी हैं, जिनके साथ केपोकोएंसी ने करार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493