मैनचेस्टर में मारे गए लोगों को फुटबाल क्लबों की श्रद्धांजलि

मैनचेस्टर, 23 मई (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी ने मैनचेस्टर में कन्सर्ट में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी पॉप गायिका एरियाना ग्रैंडे के सोमवार रात के कन्सर्ट के खत्म होने के तुरंत बाद मैनचेस्टर में एक पुरुष आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 अन्य घायल हो गए।

मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब ने ट्वीट के जरिए कहा, “हम मैनचेस्टर एरीना में सोमवार रात हुए इस घातक हमले से सदमे में हैं। हमारी दुआएं इस हमले से प्रभावित लोगों के साथ हैं।”

अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में मैनचेस्टर सिटी क्लब ने कहा, “हमारी प्रार्थनाएं इस हमले से प्रभावित हुए लोगों के साथ हैं। हम आपातकालीन सेवाओं को भी अपना समर्थन दे रहे हैं।”

इसके अलावा, एएफसी एजेक्स एम्स्टर्डम ने एक ट्वीट में कहा, “एम्सटर्डम से मैनचेस्टर को ढेर सारा प्यार। हमारा समर्थन पीड़ितों और हमले में प्रभावित हुए लोगों के परिजनों के साथ है।”

रियल मेड्रिड और बार्सिलोना ने भी इस आतंकवादी हमले में प्रभावित हुए लोगों के प्रति सांत्वना जाहिर की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493