मैनचेस्टर युनाइटेड की नजरें स्पेन के फाब्रेगास पर

लंदन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड की नजरें चेल्सी के मिडफील्डर सेस फाब्रेगास पर हैं। क्लब आने वाले सत्र में उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहता है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक चेल्सी के नए कोच एंटोनिओ कोंटे की रूचि इटली के क्लब रोमा के मिडफील्डर राद्जा नैंगोलान, स्पोर्टिग लिस्बन के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के जोआओ मारियो और स्पेनिश लीग क्लब वालेंसिया में खेलने वाले हमवतन आंद्रे गोमेस को क्लब में शामिल करने पर हैं।

ब्रिटेन के अखबार मिरर ने बुधवार को लिखा है, युनाइटेड के नए कोच पुर्तगाल के जोस मोरिन्हो को इंतजार है कि क्या फाब्रेगास, कोंटे के बदलाव में टिक पाते हैं या नहीं।

मोरिन्हो के पसंदीदा खिलाड़ी फाब्रेगास चेल्सी में अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर शामिल हो सकते हैं, क्योंकि कोंटे की कोशिश लीसेस्टर के अंगोलो कांट को भी क्लब में शामिल करने की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493