मैनचेस्टर युनाइटेड की नजरें ब्राजीलियाई एडुवाडरे, डुराडो पर

रियो डी जनेरियो, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइडेट ब्राजील के युवा खिलाड़ी एडुआडरे साशा और रॉड्रिगो डुराडो से अनुबंध करने के लिए प्रयासरत है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मैनचेस्टर युनाइटेड ने अपने कुछ अधिकारियों को ब्राजील भेजा है। यह अधिकारी नौ अप्रैल को इंटनासियोनल और क्रुजिएरो के बीच खेले जाने वाले मैच में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गौर करेंगे।

दोनो खिलाड़ी इंटरनासियोनल के लिए खेलते हैं। एडुआडरे 23 साल के हैं और इसी सत्र से आक्रामक मिडफील्डर के तौर पर अपने क्लब में अहम खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं।

दूसरी ओर, 20 वर्षीय डुराडो बस दो बार शुरुआती पंक्ति के साथ अपनी टीम के लिए मैदान में उतरे हैं लेकिन कोपा लिबर्टाडोर्स कप में पिछले हफ्ते यूनिवर्सिडाड डे चिली के खिलाफ मैच में उनके प्रदर्शन को खूब सराहा गया।

इंटरनासियोनल यह मैच 4-0 से जीतने में कामयाब रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493