मैनचेस्टर, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मिडफील्डर मारुआने फेलानी ने गुरुवार को मैदान पर आक्रामक फुटबाल खिलाड़ी और खूनी के नाम से बुलाए जाने की शिकायत की।
बेल्जियम के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी फेलानी इंग्लैंड में 2008 से खेल रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने एवरटन के साथ इंग्लिश प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह 2013 में मैनचेस्टर युनाइटेड आ गए।
स्काइ स्पोर्ट्स ने फेलानी के हवाले से लिखा है, “उन्होंने मुझे आक्रामक खिलाड़ी और खूनी की संज्ञा दी है।”
उन्होंने कहा, “देखिए, मैं सनकी हूं। टीम कई बार मुश्किल जीतें चाहती हैं, लेकिन कई बार ऐसा हुआ है कि मैं खलनायक बनकर निकला हूं।”
फेलानी ने कहा, “मैं क्या करूं जब वो मेरे बाल खींचे तो? यह मजाक लगता है, लेकिन इससे वाकई तकलीफ होती है।”
dharmpath.com dharmpath