मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए यह सीजन मुश्किल होगा : मोरिन्हो

मैनचेस्टर, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच जोसे मोरिन्हो का मानना है कि टीम को अच्छे फॉर्म के बावजूद क्लब के लिए यह सीजन बहुत मुश्किल होगा।

बीबीसी के अनुसार, युनाइटेड ने अपने पिछले तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। युनाइटेड ने यूरोपा लीग के ग्रुप स्तर के मुकाबले में स्विट्जरलैंड के क्लब यंग बॉयज को 3-0 से शिकस्त दी थी।

जोसे मोरिन्हो ने कहा, “मैं आशावादी हूं लेकिन यह सीजन निश्चित रूप से मुश्किल होगा। प्रीमियर लीग में दो मैच जीतने के कारण मैं इस तथ्य को नहीं बदलूंगा। आप अन्य टीमों को देखिए- लिवरपूल, सिटी, चेल्सी, टोटेनहम और आर्सेनल, यह सभी लगातार बेहतर हो रहे हैं। यह सीजन मुश्किल होने जा रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार पिछले सीजन की तरह 81 अंक अर्जित करना आसान नहीं होगा।

मोरिन्हो ने कहा, “मैं यह नहीं कह रहा कि हम पिछले सीजन से अधिक अंक हासिल कर पाएंगे क्योंकि पिछले साल हमने स्वीकार्य अंक हासिल किए। मैं समझता हूं कि हम एक बेहतर टीम होंगे और यह सीजन मुश्किल होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493