स्कोप्जे, 9 अगस्त (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब को मात देकर यूईएफए सुपर कप का खिताब अपने पास बनाए रखा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात खेले गए इस फाइनल और रोमांचक मैच में रियल ने युनाइटेड को 2-1 से मात दी।
फिलिप-2 एरीना में खेले गए इस मैच में पहले हाफ के 24वें मिनट में कासेमीरो ने गोल कर रियल मेड्रिड का खाता खोला। रियल ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बरकरार रखी।
इसके बाद, दूसरे हाफ में इस्को ने 52वें मिनट में दूसरा गोल कर रियल को 2-0 से बढ़त दी। 62वें मिनट में रोमेलु लुकाकु ने गोलकर युनाइटेड का खाता खोला।
रियल ने इसके बाद युनाइटेड को अपने मजबूत डिफेंस के दम पर गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 2-1 से जीत हासिल कर अपना सुपर कप खिताब बचा लिया।
dharmpath.com dharmpath