मैनचेस्टर युनाइटेड ने सोलशाएर को स्थायी कोच नियुक्त किया

मैनचेस्टर, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने गुरुवार को यहां ओले गुनार सोलशाएर को टीम का स्थायी कोच नियुक्त किया।

सोलशाएर को युनाइटेड ने पिछले साल पूर्व कोच जोसे मोरिन्हो की जगह टीम का अंतरिम कोच बनाया था, लेकिन अब क्लब ने उनके साथ तीन वर्षो का करार कर लिया है।

क्लब की वेबसाइट ने सोलशाएर के हवाले से बताया, “इस विशेष क्लब में आने के पहले दिन से ही मुझे अपने घर जैसा महसूस हुआ। मैनचेस्टर युनाइटेड का खिलाड़ी होना और यहां अपने कोचिंग करियर की शुरुआत करना मेरे लिए गर्व की बात है।”

सोलशाएर ने कहा, “पिछले कुछ महीनों का अनुभव शानदार रहा है और मैं सभी कोच, कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन काम के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। मैंने हमेशा से इस काम को करने का सपना देखा था और मैं लंबे समय तक इस क्लब का मार्गदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं लगातार सफलता हासिल करूंगा।”

दिसंबर में टीम के अंतरिम कोच बनने के बाद से सोलशाएर के मार्गदर्शन में युनाइटेड ने अब तक 19 में से 14 मुकाबले जीते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493