मैनचेस्टर युनाइटेड में खुद को खास महसूस करता हूं : जुआन माटा

लंदन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाड़ी जुआन माटा का कहना है कि वह इस क्लब में स्वयं को काफी खास महसूस करते हैं।

हाल ही में आई रिपोर्टों से यह सामने आया था कि क्लब में जोस मोरिन्हो के कोच के तौर पर आने के बाद माटा का करियर का स्तर गिर रहा था।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, माटा ने कहा कि कई सारी कहानियां बनाई गई हैं। वह केवल एक इंसान हैं, जो जानते हैं कि क्या हो रहा है और ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा।

स्पेन की राष्ट्रीय टीम के 28 वर्षीय मिडफील्डर माटा को मोरिन्हो द्वारा शनिवार को बर्नले के खिलाफ हुए मुकाबले में कप्तान बनाया गया था और यह मैच गोलरहित ड्रॉ हुआ था।

चेल्सी से युनाइटेड क्लब में शामिल हुए माटा ने इस सत्र में क्लब के लिए 13 मुकाबले खेले हैं।

युनाइटेड क्लब का महत्वपूर्ण हिस्सा होने के बारे में माटा ने कहा कि वह इस टीम में खुद को काफी खास महसूस करते हैं।

माटा ने कहा, “युनाइटेड क्लब में आने के बाद मैंने उतार-चढ़ाव का सामना किया, लेकिन मैंने हमेशा इस क्लब में स्वयं को महत्वपूर्ण महसूस किया है और अब भी मुझे ऐसा ही महसूस होता है।”

युनाइटेड क्लब के कोच के साथ संबंधों के बारे में माटा ने कहा, “मैंने पहले भी कहा था और एक बार फिर कह रहा हूं कि यह एक पेशेवर संबंध है और कुछ नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493