मैनचेस्टर रेलवे स्टेशन पर 3 पर चाकू से हमला

लंदन, 1 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन में नए साल की पूर्व संध्या पर एक हिंसक वारदात की खबर सामने आई है। यहां के मैनचेस्टर में विक्टोरिया रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने एक पुलिस अधिकारी और दो अन्य पर चाकू से हमला कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात रेलवे प्लेटफॉर्म पर हुई।

ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने कहा कि एक पुलसि अधिकारी को कंधे में चाकू मारा गया है। 50-55 की आसपास के उम्र की एक महिला को पेट में और एक पुरुष को आंत में चाकू मारा गया है और इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित गंभीर रूप से घायल हुए है, लेकिन ये खतरे से बाहर हैं।

हमले के बाद अपराधी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस घटना की जांच कर रही है और शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493