मैनचेस्टर सिटी में शामिल नहीं होंगे मेसी

लंदन, 17 जून (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फेरान सोरियानो का कहना है कि बार्सिलोना के सुपरस्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी उनके क्लब में शामिल नहीं हो रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बार्सिलोना के पूर्व उपाध्यक्ष ने इस मामले पर एक बयान में कहा, “मुझे नहीं लगता कि मेसी सिटी क्लब में शामिल होंगे।”

सोरियानो ने कहा, “मैं मेसी को बहुत अच्छे से जानता हूं। उनसे तथा उनके परिवार से मेरे काफी अच्छे संबंध हैं। वह बार्सिलोना में अच्छे से बस गए हैं।”

बार्सिलोना क्लब के साथ 2003 से 2008 तक काम करने वाले सोरियानो ने कहा कि मेसी का बार्सिलोना क्लब के साथ करार अगले साल समाप्त हो रहा है और ऐसे मेंउनके कैम्प नाउ से बाहर जाने की संभावनाओं भी नहीं नकारा जा सकता।

सोरियानो ने कहा, “हो सकता है कि अगले साल वह बार्सिलोना को छोड़ दें और चीन या अमेरिका चले जाएं। हालांकि, मुझे लगता है कि वह बार्सिलोना में ही रहेंगे।”

उल्लेखनीय है कि मेसी का नाम एतिहाद क्लब के साथ जोड़ा जा रहा था। उनके बार्सिलोना के साथ नए करार के बारे में रिपोर्ट मिली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493