मैनचेस्टर सिटी 100 अंक अर्जित कर सकती है : कॉन्टे

लंदन, 4 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब चेल्सी के प्रमुख कोच एंटोनिया कॉन्टे का मानना है कि अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद मैनचेस्टर सिटी इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के इतिहास में 100 अंक अर्जित करने वाली पहली टीम बन सकती है।

ईपीएल के एक सत्र में सबसे ज्यादा अंक अर्जित करने का रिकॉर्ड चेल्सी के नाम पर है। चेल्सी ने 2004-05 सत्र में 95 अंक हासिल किए थे।

बीबीसी ने कॉन्टे के हवाले से बताया, “सिटी लीग में 100 अंकों तक पहुंच सकती है क्योंकि वह लीग में सबसे बेहतरीन फुटबाल खेल रहे हैं।”

पिछले वर्ष 93 अंकों के साथ प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाले कॉन्टे ने कहा, “अगर वह इसी भूख और आक्रामकता से खेलते रहे तो निश्चित रूप से उन्हें नतीजें प्राप्त होंगे।”

कोच पेप गार्डियोला की टीम मैनचेस्ट सिटी को लीग में अभी 10 मैच खेलने हैं। सिटी अगर बाकी सभी मैच जीत जाते हैं तो वह 105 के साथ इस सत्र का अंत करेंगे।

सिटी प्रीमियर लीग में रविवार को चेल्सी से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493