मैनपुरी, अमेठी व झांसी में खुलेंगे सैनिक स्कूल

indexलखनऊ, 14 सितंबर -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षा मंत्री से मैनपुरी, अमेठी एवं झांसी जनपद में सैनिक स्कूल की शीघ्र स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कराने का अनुरोध किया है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, सैनिक स्कूल सोसाइटी की ओर से हरी झंडी मिल गई है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रक्षामंत्री अरुण जेटली को इस संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया है कि रक्षा मंत्रालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, सैनिक स्कूल सोसाइटी ने 18 फरवरी के अपने पत्र द्वारा जनपद मैनपुरी, अमेठी एवं झांसी में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।

इस सहमति के क्रम में रक्षा मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाने हैं, जिसके संबंध में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा द्वारा अपर रक्षा सचिव से पहले ही अनुरोध किया जा चुका है।

यादव ने यह भी अवगत कराया है कि राज्य सरकार द्वारा इन जनपदों में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए वर्तमान वित्तवर्ष 2014-15 में बजट व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने रक्षामंत्री से शीघ्र एमओयू पर हस्ताक्षर कराने का अनुरोध किया है, जिससे प्राथमिकता के आधार पर इनकी स्थापना की जा सके।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493