न्यूयॉर्क, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। विशेष वकील रॉबर्ट मुलर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व अभियान प्रमुख पॉल मैनफोर्ट ने अभियोजकों के साथ साक्षात्कार के दौरान लगातार सफेद झूठ बोला। इसमें रूसी खुफिया विभाग से कथित रूप से संबंध रखने वाले कर्मचारी के साथ उनके संपर्क की बात भी शामिल है।
द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को एक संघीय अदालत में दाखिल दस्तावेज में मुलर ने यह भी कहा कि मैनफोर्ट ने ट्रंप के पदभार संभालने के बाद ट्रंप के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उनके संबंधों के बारे में भी झूठ बोला।
मैनफोर्ट ने जांचकर्ताओं को बताया कि ट्रंप के उद्घाटन के बाद से उनके व्हाइट हाउस अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं रहे हैं। अदालत में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, लेकिन पूर्व अभियान प्रमुख इस साल की शुरुआत में अधिकारियों के साथ संपर्क में थे।
मुलर की टीम के अभियोजकों ने शुक्रवार को कहा कि मैनफोर्ट ने जांच के पांच विभिन्न पहलुओं में कई बार झूठ बोला। इसमें मैनफोर्ट की राजनीतिक परामर्श कंपनी के एक रूसी कर्मचारी कोंस्टैनटिन किलिम्निक के साथ उनके संपर्क की बात शामिल है। अभियोजकों का कहना है कि कोंस्टैनटिन के रूस के खुफिया विभाग के साथ रिश्ते हैं।
दस्तावेज के मुख्य बिंदु हालांकि सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath