लॉस एंजेलिस, 14 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एन्ना केंडरिक का कहना है कि मैनिक्योर कराना प्रताड़ना जैसा होता है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, फिल्म ‘इनटू द वुड्स’ की अभिनेत्री एन्ना ने कहा कि वह सौंदर्य उपचार को ज्यादा देर बर्दाश्त नहीं कर सकती और ऊब जाती हैं।
उन्होंने कहा, “नाखूनों को संवारने की प्रक्रिया मुझे बहुत ही ऊबाऊ लगती है। मैं बहुत ही चंचल और अस्थिर प्रवृति की हूं। मेरे लिए यह प्रताड़ना जैसी होती है।”
एन्ना (29) को मसाज कराना भी असहज लगता है।
उन्होंने कहा, “हर किसी को मसाज पसंद होता है। मुझे नहीं मालूम कि मुझे क्या परेशानी है। मुझे मसाज करने वालों से बातें करने का मन होता है। मैं उनसे एप्पल पाइ बनाने के दादी के नुस्खे पूछने लगती हूं और ऐसे दिखाती हूं जैसे मुझे इन सब में बहुत दिलचस्पी है।”
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath