मैरिको का शुद्ध मुनाफा 2.5 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एफएमसीजी दिग्गज मैरिको के शुद्ध मुनाफे में 2.48 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है और यह 185.04 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने 180.55 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के दौरान उसकी कुल परिचालन आय में 6.14 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जोकि 1,557.73 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,467.60 करोड़ रुपये थी।

मैरिको ने एक बयान में कहा, “वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय व्यापार वापस पटरी पर लौटता दिखा और बिक्री में आठ फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जिसके मार्जिन में भी सुधार हुआ।”

बयान में कहा गया है, “बिक्री में तेजी का मुख्य कारण प्रतिस्पर्धात्मक कीमतें, लगातार जारी निवेश और सामान्य व्यापार में तेजी लौटना रहा।”

बयान में कहा गया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 129.07 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी पर 175 फीसदी (1.75 रुपये प्रति शेयर) का लाभांश घोषित किया है, जो पिछले साल की तुलना में 150 फीसदी अधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493