नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। जॉन मैडन निर्देशित आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘द सेकेंड बेस्ट इग्जॉटिक मैरीगोल्ड होटल’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री टीना देसाई फिल्म की टीम से मिले ढेरों तोहफे पाकर भाव-विभोर हो गईं।
टीना को यह उपहार पिछले सप्ताह लंदन में मिले। वह वहां फिल्म के संपादन के लिए गई थीं।
24 फरवरी को टीना का जन्मदिन है। उनकी नजर में टीम का यह व्यवहार बहुत खास है और यह जन्मदिन का सर्वश्रेष्ठ-पूर्व जश्न है।
टीना ने एक बयान में कहा, “मुझे इस सबकी उम्मीद नहीं थी। उनके द्वारा मेरा जन्मदिन याद रखना और मुझे इतना खास महसूस कराना, सर्वश्रेष्ठ अहसास था। इतने कम समय में मुझे मिला यह प्यार भाव-विभोर कर देने वाला है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे आसपास इतने अच्छे लोग हैं।”
फिल्म में टीना के साथ काम कर रहीं ब्रिटिश अभिनेत्री सेलिया इमरी ने उन्हें हस्तनिर्मित एक विशाल कार्ड भेंट किया, जिस पर मोर बना हुआ था।
dharmpath.com dharmpath