‘मैरी कॉम’ जैसी और फिल्में बनें : सुनील

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील शेट्टी का मानना है कि बॉलीवुड में ‘मैरी कॉम’ जैसी और भी बायोपिक फिल्में बननी चाहिए, क्योंकि भारत में कई महान खेल हस्तियां हैं।

सुनील ने यहां उमंग कुमार के जन्मदिन पर कहा, “मुझे लगता है कि बॉलीवुड को भारतीय खेल हस्तियों जैसे ‘मैरी कॉम’ पर आधारित अधिक फिल्में बनानी चाहिए।”

भारतीय सिनेमा में खेल पर आधारित कई फिल्में हैं। यहां मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम, धावक मिल्खा सिंह, एथलीट पान सिंह तोमर जैसी फिल्में बनी हैं। वहीं क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और हॉकी दिग्गज ध्यानचंद पर बायोपिक आने वाली है।

फिल्म ‘मैरी कॉम’ के निर्देशक उमंग कुमार सरबजीत सिंह की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पंजाब में दिसंबर से शुरू होगी।

अभिनेता रणदीप हुड्डा को सरबजीत की भूमिका के लिए लिया गया है। सरबजीत एक भारतीय थे, जिनकी पाकिस्तान जेल में मौत हो गई। फिल्म में ऐश्वर्य राय बच्चन सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493