लॉस एंजेलिस, 9 जनवरी (आईएएनएस)। एजिनस डेन का कहना है कि उनका अभिनय छोड़ मॉडलिंग में वापसी का कोई इरादा नहीं है क्योंकि उन्हें मॉडलिंग से दूर होने का कोई पछतावा नहीं है।
लॉस एंजेलिस, 9 जनवरी (आईएएनएस)। एजिनस डेन का कहना है कि उनका अभिनय छोड़ मॉडलिंग में वापसी का कोई इरादा नहीं है क्योंकि उन्हें मॉडलिंग से दूर होने का कोई पछतावा नहीं है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, डेन वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ‘हार्ड सन’ में नजर आ रही हैं। रेडियो टाइम्स मैग्जीन के साथ एक साक्षात्कार में उनसे फैशन के लिए अभिनय छोड़ने के बारे में पूछा गया।
इस पर उन्होंने कहा, “बिल्कुल नहीं। यह करना (शो ‘हार्ड सन’) काफी मुश्किल और थकाऊ है लेकिन यह जीवंतता से भरपूर है। मैं पूरे किरदार को जी रही हूं, रेंको के रंग में ढल गई हूं, जो रोमांचक है।”
एजिनस ने कहा कि मॉडलिंग से उन्हें कभी वास्तविकता का एहसास नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath