लॉस एंजेलिस, 15 मई (आईएएनएस)। रैपर ड्रेक मॉडल एवा वेन रोज को को अपने साथ छह सप्ताह के टूर पर ले गए। इंस्टाग्राम के जरिए वह मॉडल के संपर्क में आए थे।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, इसकी शुरुआत तब हुई जब ड्रेक के बॉडीगार्ड ने फरवरी में डबलिन में आयोजित रैपर के संगीत कार्यक्रम में उन्हें (एवा) शामिल होने के लिए टिकट की पेशकश की।
एवा ने आइरिश सन समाचार-पत्र को बताया, “उनके (ड्रेक) बॉडीगार्ड ने डबलिन में संगीत कार्यक्रम के दिन निजी तौर पर मुझे संदेश भेजा कि क्या मैं उसमें शिरकत करना पसंद करूंगी? मैंने ‘हां’ कह दिया। उसने मुझे संदेश भेजा कि मैं खूबसूरत लड़कियों में से हूं और उसने ड्रेक के लिए ऐसा किया।”
एवा ने बताया कि उन्हें लगा कि बॉडीगार्ड उनके साथ मजाक कर रहा है, लेकिन वह सही था और वह संगीत कार्यक्रम में शामिल हुईं और ड्रेक उनके साथ अच्छे से पेश आए।
मॉडल के मुताबिक, “उन लोगों ने मुझसे टूर पर चलने के लिए पूछा, तो मैंने फौरन ‘हां’ कह दिया। उन लोगों ने मेरे लिए फ्लाइट टिकट बुक किए। कार्यक्रम के दौरान मैं अपने दोस्तों और परिवार के साथ मजे कर रही थी।”
वह ड्रेक के पिता से भी मिलीं। उन्होंने बताया कि उनेक पिता बेहद अच्छे शख्स हैं और वे घुल-मिल गए। वह रैपर की कजिन टोन्या की भी अच्छी दोस्त बन गईं। वह सबके साथ बर्मिघम, मैनचेस्टर, ग्लासगो गईं, लेकिन लंदन में हुआ संगीत कार्यक्रम सबसे बेहतरीन था।
एवा का कहना है कि वह उन सबके साथ संगीत कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियों जैसे निकी मिनाज, रीटा ओरा, क्रिस रॉक आदि से मिलीं।
dharmpath.com dharmpath