न्यूयॉर्क, 1 अगस्त (आईएएनएस)। गायक हैरी स्टाइल्स मॉडल कमिल रो को डेट कर रहे हैं। इससे पहले वह फूड ब्लॉगर व शेफ टेस वार्ड को डेट कर चुके हैं।
न्यूयॉर्क, 1 अगस्त (आईएएनएस)। गायक हैरी स्टाइल्स मॉडल कमिल रो को डेट कर रहे हैं। इससे पहले वह फूड ब्लॉगर व शेफ टेस वार्ड को डेट कर चुके हैं।
समाचार पत्र ‘द सन’ से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, यह जोड़ी यहां सप्ताहांत में एक कार्यक्रम में साथ नजर आई।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक तस्वीर में एक-दूसरे के करीब खड़े स्टाइल्स और रो विभिन्न लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं, वहीं एक अन्य तस्वीर में एक-दूसरे के बगल में खड़े वे एक दोस्त की बातें सुन रहे हैं।
एक सूत्र ने बताया, “हैरी और कमिल अपनी डेटिंग के शुरुआती चरण में हैं। वह (हैरी) अपने रिश्ते को लेकर बेहद संजीदा हैं, इसलिए वह चीजों को बढ़ा-चढ़ा कर नहीं दिखाना चाहते। वे एक-दूसरे के साथ अच्छे लगते हैं और खुश दिखाई देते हैं। वह उन पर पूरी तरह फिदा लगते हैं।”
dharmpath.com dharmpath