मॉडल हंट में अब अधिक कमसिन प्रतिभागी भाग ले रहे : रॉबिंसन

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। फैशन कोरियोग्राफर मार्क रॉबिंसन का कहना है कि हर साल मॉडल हंट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में कम उम्र के युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वह मैक्स एलीट मॉडल लुक-2017 (इंडिया) में मॉडलों का मार्गदर्शन करेंगे।

इस मॉडल हंट प्रतियोगिता का चौथा संस्करण 16 से 19 जुलाई तक हैदराबाद, बेंगलुरू, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, मुंबई और गोवा में होगा।

रॉबिंसन के पास दो दशक से ज्यादा ग्लैमर उद्योग में बने रहने का अनुभव है।

उन्होंेने ईमेल के जरिए आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, “पूरे भारत से हजारों प्रविष्टियां मिलने के अलावा हमने इस बात पर भी गौर किया है कि इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उम्र कम होती जा रही है, कमसिन युवा भाग ले रहे हैं। हम युवा प्रतिभा को आकर्षित कर रहे हैं और यह हमारे लिए फायदेमंद है, क्योंकि युवा व कमसिन प्रतिभाओं को तरजीह दी जाती है, जो मॉडल बन सकते हैं और जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल सकते हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493