‘मॉनसून शूटआउट’ का ट्रेलर लांच करेंगी प्रियंका

मुंबई, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया के जरिए फिल्म ‘मॉनसून शूटआउट’ का इंटरेक्टिव ट्रेलर लांच करेंगी।

अमित कुमार निर्देशित इस फिल्म के निर्माता गुनीत मोगा हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुकीं प्रियंका फिल्म का ट्रेलर लांच करेंगी। यह डिजिटल रूप से सोमवार को लांच होगा।

मोंगा ने बयान में कहा, “मैंने प्रियंका से संपर्क किया और उनसे ट्रेलर लांच करने की इच्छा जताई। उन्होंने ट्रेलर देखा और पहली बार इस तरह के इंटरेक्टिव ट्रेलर का आइडिया उन्हें खूब पसंद आया, जहां फिल्म के अंत का फैसला दर्शक करेंगे।”

‘मॉनसून शूटआउट’ का प्रीमियर कान्स में हो चुका है और कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में यह सर्वश्रेष्ठ थ्रिलर फिल्म का पुरस्कार जीत चुका है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विजय वर्मा, तनिष्ठा चटर्जी और नीरज काबी हैं। यह 15 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493