मॉन्ट्रियल फेस्टिवल में भारतीय फिल्म ‘हल्का’ को पुरस्कार

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय फिल्मकार नील माधव पंडा की फिल्म ‘हल्का’ जिसका ‘फेस्टिवल इंटरनेशनल यू फिल्म पोह एन्फांत्स डी मॉन्ट्रियल’ (एफआईएफईएम) में वल्र्ड प्रीमियर हुआ था, उसने फिल्म महोत्सव में ग्रैंड प्रिक्स डी मॉन्ट्रियल पुरस्कार जीता।

महोत्सव में ‘हल्का’ को आधिकारिक प्रतियोगिता में विभिन्न देशों की सात अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्मों के बीच चुना गया।

पंडा ने एक बयान में कहा, “यह बहुत सम्मान की बात है कि ‘हल्का’ ने वर्ल्ड प्रीमियर स्क्रीनिंग में शीर्ष पुरस्कार जीता। फिल्म को पहले ही छह अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में आमंत्रित किया जा चुका है।”

फिल्म झुग्गी में रहने वाले एक बच्चे के साहस, महत्वाकांक्षाओं और सपनों के बारे में है।

फिल्म में रणवीर शौरी और पाओली दाम महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

महोत्सव के निदेशक जो-एन ब्लॉइन ने कहा कि इस फिल्म ने जूरी सदस्यों के दिलों को छू लिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493