मॉरिन्हो दूसरे कोचों का सम्मान नहीं करते : वेंगर

लंदन, 2 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल के कोच अर्सेने बेंगर ने चेल्सी के कोच जोस मॉरिन्हो की आलोचना करते हुए कहा है कि वह अन्य कोचों का सम्मान नहीं करते।

समाचार वेबसाइट बीबीसी के अनुसार वेंगर ने कहा, “एक कोच के लिए बहुत जरूरी है कि वह दूसरे कोचों की भी इज्जत करें।”

पिछले साल फरवरी में मॉरिन्हो ने वेंगर को ‘नाकामी में विशेषज्ञ’ की संज्ञा दी थी। इसके बाद अक्टूबर में भी दोनों कोचों के बीच एक मैच के दौरान आपस में बहस हुई थी।

वेंगर ने कहा, “दूसरे कोच से कभी-कभी आपका विवाद हो सकता है। बात कई बार बहुत ज्यादा गंभीर भी हो जाती है लेकिन आखिर में यह सबसे महत्वपूर्ण है कि आप एक-दूसरे का सम्मान करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493