मॉस्को में तूफान से मरने वालों की संख्या 16 हुई

मॉस्को, 30 मई (आईएएनएस)। रूस की राजधानी मॉस्को में आए तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, रूस की खोजी समिति और मॉस्को क्षेत्रीय गवर्नर द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने सोमवार शाम मॉस्को में गंभीर मौसम की स्थिति पैदा कर दी, जिससे शहर में 11 लोग और मॉस्को के आसपास के क्षेत्रों में पांच लोगों की मौत हो गई।

अधिकांश लोगों की पेड़ों के नीचे दबकर मरने की आशंका है।

कई घंटों तक जारी रहे तूफान से क्षेत्र के हजारों पेड़ उखड़ गए। शहर के कुछ हिस्सों में यातायात बाधित हुआ और बिजली कटौती हुई।

सूत्रों के मुताबिक, गंभीर मौसम के दौरान अस्वस्थ हुए 22 बच्चों सहित 150 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मॉस्को के कुछ क्षेत्रों में कम समय में 30 मिलीमीटर तक की बारिश दर्ज हुई, जो राजधानी के मासिक औसत से 60 प्रतिशत अधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493