मोंचेनग्लादबाक ने डर्मिक से करार किया

बर्लिन, 18 जून (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड की फुटबाल टीम के सदस्य जोसिप डर्मिक ने जर्मन फुटबाल क्लब बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक के साथ करार किया है।

बर्लिन, 18 जून (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड की फुटबाल टीम के सदस्य जोसिप डर्मिक ने जर्मन फुटबाल क्लब बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डर्मिक ने बुधवार को क्लब के साथ चार साल का करार किया। अब वह जून 2019 तक क्लब के साथ बने रहेंगे।

22 साल के डर्मिक एक साल तक लेवरकुसेन के लिए खेले। इस दौरान उन्होंने क्लब के लिए 36 मैचों में छह गोल किए।

डर्मिक 2012 से स्विस राष्ट्रीय टीम में हैं। वह अपने देश के लिए 14 मैचों में तीन गोल कर चुके हैं।

मोंचेनग्लादबाक बीते जर्मन लीग तालिका में तीसरे स्थान पर रहा था। उसने चैम्पियंस लीग ग्रुप स्टेज में खेलने की योग्यता हासिल कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493