मोंचेनग्लादबाक से कुछ समय के लिए बाहर रहेंगे चोटिल राफेल

बर्लिन, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई राफेल जांघ की चोट (‘टोर्न हैम्स्ट्रिंग’) के कारण जर्मन लीग क्लब बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक के साथ कुछ समय तक नहीं खेल पाएंगे।

क्लब ने अपने आधिकारिक पेज पर जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्लब के चिकित्सक स्टेना पोर्टन की ओर से किए गए मेडिकल परीक्षण के परिणाम से पता चला है। इसका साफ मतलब यह है कि मोंचेनग्लादबाक को यूईएफए चैम्पियंस लीग में न केवल बार्सिलोना से 1-2 से हार का नुकसान झेलना पड़ा है, बल्कि अपने एक मुख्य खिलाड़ी को भी खो दिया है।

जर्मन लीग में मोंचेनग्लादबाक के लिए 2013 के बाद से अब तक खेले घए 99 मुकाबलों में 41 गोल दागने वाले मिडफील्डर की मेडिकल जांच से यह सामने आया है कि उन्हें कुछ समय तक टीम से बाहर रहना पड़ेगा।

राफेल के स्थान पर फाबियान जॉनसन को बार्सिलोना के खिलाफ हुए मुकाबले में टीम में शामिल किया गया।

जर्मन लीग में रविवार को मोंचेनग्लादबाक का मुकाबला छठे दौर में मेजबान क्लब शाल्के से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493