मोंचेनग्लादबाक से जुड़े ग्रीफो

बर्लिन, 28 मई (आईएएनएस)। मिडफील्डर विंसेंजो ग्रीफो ने जर्मन लीग क्लब बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक के साथ करार कर लिया है।

मोंचेनग्लादबाक ने अपने प्रतिद्वंद्वी क्लब फ्रीबर्ग के इस खिलाड़ी के साथ करार की पुष्टि की।

अगले सीजन में फ्रीबर्ग को अपने अग्रणी अटैकिंग मिडफील्डर और प्रमुख खिलाड़ी ग्रीफो के बगैर अभियान की शुरुआत करनी होगी।

ग्रीफो ने मोंचेनग्लादबाद के साथ 2012 तक के लिए करार किया है। वह 2015 की गर्मियों में फ्रीबर्ग से जु़ड़े थे। फ्रीबर्ग के लिए ग्रीफो ने 61 मैचों में 20 गोल किए और 26 गोल करने में साथियों की मदद की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493