पेरिस, 18 जुलाई (आईएएनएस)। मोंटपेलिएर ने मंगलवार को पुर्तगाल के डिफेंडर प्रेडो मेंडेस और इवोरियाई स्ट्राइकर जियोवानी सियो के साथ करार की घोषणा की।
इन दोनों खिलाड़ियों को स्टेड रेनाएस क्लब से शामिल किया गया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, लीग-1 क्लब नए सीजन के लिए अपनी टीम को मजबूत करना चाहता है। उसने पिछले सीजन का समापन केवल 39 अंकों के साथ 15वें स्थान पर रहते हुए किया था।
मोंटपेलिएर क्लब के अध्यक्ष लॉरेंट निकोलिन ने एक बयान में कहा कि वह प्रेडो और सियो के साथ करार से बेहद खुश हैं।
निकोलिन ने कहा कि क्लब दो सत्र पहले भी सियो के साथ करार करना चाहता था, लेकिन उस दौरान उनके पास समय नहीं था।
रेनाएस के लिए मुख्य टीम में शामिल रहे सियो ने पिछले साल कुल नौ गोल दागे थे।
dharmpath.com dharmpath