पेरिस, 30 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल टूर्नामेंट लीग-1 के क्लब मोंटेपेलिर के संस्थापक और अध्यक्ष लुइस निकोलिन का उनके 74वें जन्मदिवस पर निधन हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए बताया, “हमें बड़े दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि क्लब के अध्यक्ष लुइस निकोलिन का 29 जून को देहान्त हो गया।”
ऐसी खबरें हैं निकोलिन परिवार के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर करते समय गिर गए। वह जब गारोंस रेस्टोरेंट में थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें शाम को 6 बजे निमेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
निकोलिन ने फालूत पड़े घर के सामान और फैक्ट्री के व्यर्थ पड़े सामान को पुन: उपयोगी बनाने के काम से शुरुआत की और 1974 में मोंटेपिलर स्पोर्ट क्लब की स्थापना की।
क्लब को 1987 में फ्रांस की दूसरी डिविजन में जगह मिली थी और इसके तीन साल बाद फ्रेंच कप में।
क्लब का अभी तक का सबसे ऐतिहासिक साल 2012 रहा है जब उसने लीग-1 का खिताब जीता था।
फ्रांस फुटबाल महासंघ (एफएफएफ) ने ट्वीट किया, “फ्रांस का एक अच्छा व्यक्ति आज चला गया।”
dharmpath.com dharmpath