सेविले (स्पेन), 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग क्लब सेविला एफसी ने इटली के विंसेंजो मोंटेला को अपना नया मुख्य कोच बनाए जाने की पुष्टि की है।
मोंटेला इस पद पर एडवडरे ब्रीजो का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में बर्खास्त किया गया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक इटली के क्लब एसी मिलान से विदाई लेने वाले मोंटेला अपने नए क्लब के साथ 18 महीने का करार करेंगे। एसी मिलान ने 27 नवम्बर को मोंटेला को बर्खास्त कर दिया था।
एसी मिलान ने मोंटेला के स्थान पर नया कोच नियुक्त कर लिया है। सेविला को तीन जनवरी को काडिज के साथ कोपा डेल रे में अपना अगला मुकाबला खेलना है।
dharmpath.com dharmpath