पेरिस, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। मोंटे कार्लोस मास्टर्स में शनिवार को हुए मुकाबले में एंडी मरे को मात देने के बाद फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल का मुकाबला गेल मोंफिल्स से होगा।
अगर नडाल फाइनल में जीत हासिल करते हैं, तो यह उनका नौंवा खिताब होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नडाल ने शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में एंडी नरे को 2-6, 6-4, 6-2 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
अपनी जीत के बाद नडाल ने कहा, “फाइनल स्तर पर वापसी करने से अच्छा लग रहा है। हर वर्ष अलग होता है। मैं हमेशा एक जैसा नहीं रहूंगा। मैं हर दिन बेहतर खेलना चाहता हूं।”
टूर्नामेंट के फाइनल में नडाल का मुकाबला मोंफिल्स से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में जो विल्फ्रिएड तसोंगा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
dharmpath.com dharmpath