मोंटे कार्लो मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे मरे

मोंटे कार्लो, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने गुरुवार को मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट में फ्रांस के बेनोइट पेयरे को तीसरे दौर में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, दूसरी वरीयता प्राप्त मरे ने बेनोइट को 2-6, 7-5, 7-5 से हराया।

मरे क्वार्टर फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक से भिड़ेंगे जिन्होंने बोस्निया के दामिर जुमहुर को कड़े मुकाबले में 6-3, 4-6, 7-6 (7-5) से हराया।

राओनिक को मुकाबला जीतने के लिए ढाई घंटे से ज्यादा का समय लगा।

मरे अपना पहला सेट हार गए थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और दूसरा सेट जीत 1-1 से बराबरी कर ली। तीसरे सेट में पेयरे के पास जीतने का मौका था लेकिन मरे ने अपने शानदार खेल से उनसे जीत का मौका छीन सेट के साथ-साथ मैच भी अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493