मेड्रिड, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर ने मंगलवार को कहा है कि वह पिंडली की चोट के कारण मोंटे कार्लो मास्टर्स में हिस्सा नहीं लेंगे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, डेविड ने ट्वीट के जरिए कहा कि वह चोट के कारण मोंटे कार्लो मास्टर्स में हिस्सा नहीं लेंगे।
तीसरा एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट सोमवार से शुरू हुआ। यह 17 अप्रैल तक चलेगा।
डेविड पहली बार मास्टर्स 1000 में नहीं खेल पाएंगे। इस टूर्नामेंट में वह हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।
इस टूर्नामेंट में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 2011 में रहा था। वह फाइनल में पहुंचे थे लेकिन राफेल नडाल से हरा गए थे।
dharmpath.com dharmpath