मोइन ने हमसे मैच छीन लिया : कार्तिक

कोलकाता, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों मिली 10 रनों का हार के बाद कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि मोइन अली ने उनकी टीम से मैच छीन लिया।

मोइन ने इस मैच में 28 गेंदों पर 66 रनो ंकी पारी खेली और कप्तान विराट कोहली (100) के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। बेंगलोर ने चार विकेट पर 213 रन बनाए जबकि कोलकाता की टीम तमाम प्रयासों के बावजूद 203 रन ही बना सकी थी।

मैच के बाद कार्तिक ने कहा, “मेरी समझ से मोइन की पारी ने हमसे मैच छीन लिया। मोइन ने कई बेहतरीन शॉट खेले। मोइन की पारी ने ही मैच में अंतर पैदा किया क्योंकि बल्लेबाजी करते वक्त हमने महसूस किया कि हमने 20-25 रन अधिक दे दिए हैं।”

कोलकाता को रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद से अगला मैच खेलना है जबकि बेंगलोर को रविवार को ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493