‘मोगली..’ की टीम वर्ल्ड प्रीमियर के लिए भारत आएगी

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता एंडी सेर्किस, क्रिस्टिन बाले और फ्रीडा पिंटो अपनी फिल्म ‘मोगली : लिजेंड ऑफ द जंगल’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए मुंबई आएंगे।

बयान के अनुसार, नेटफ्लिक्स फिल्म का प्रीमियर यहां 25 नवंबर को होगा। निर्देशक के बेटे लुइस एशबोर्न सेर्किस और मोगली की भूमिका निभाने वाले न्यूकमर रोहन चंद भी प्रीमियर में टीम के साथ जुड़ेंगे।

फिल्म के कलाकार रेड कार्पेट पर चलेंगे और मुंबई में फिल्म की वर्ल्ड प्रीमियर स्क्रीनिंग में शामिल होंगे।

‘मोगली : लीजेंड ऑफ द जंगल’ 1864 में रुडयार्ड किपलिंग लिखित ‘द जंगल बुक’ पर आधारित है।

नेटफ्लिक्स ने जुलाई में वार्नर ब्रदर्स से यह फिल्म खरीदी थी। इसे नेटफ्लिक्स की सबसे मंहगा सौदा माना जा रहा है। वार्नर अक्टूबर में इस फिल्म को रिलीज करना चाहते थे।

फिल्म 7 दिसंबर से दुनियाभर में नेटफ्लिक्स के सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493