मोगादिशू, 25 जनवरी (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एक होटल में बुधवार को हथियारबंद लोगों के एक गिरोह ने हमला कर दिया। वे होटल के प्रवेश द्वार पर बम विस्फोट करने के बाद अंदर पहुंचे।
‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दयाह होटल में गोलीबारी जारी है। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं है।
dharmpath.com dharmpath