मोगादिशू विस्फोट के मृतकों में सेना का कमांडर भी शामिल

मोगादिशू, 9 मई (आईएएनएस)। मोगादिशू में सोमवार को एक रेस्तरां में हुए एक कार बम विस्फोट में करीब पांच लोग मारे गए हैं। मृतकों में सोमाली सेना का एक वरिष्ठ कमांडर भी शामिल है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जनरल आब्दी अदान मृतकों में शामिल हैं।

सोमाली राजधानी में स्थित देश के आव्रजन मुख्यालय के पास काफी इटालियन रेस्तरां में हुए विस्फोट में 10 अन्य घायल भी हुए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने विस्फोट में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। 10 अन्य लोग घायल हुए हैं।”

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विस्फोट से आसपास की इमारतें हिल गईं।

अधिकारी ने कहा, “हमने आव्रजन कार्यालय के पास एक रेस्तरां से एक भारी विस्फोट की आवाज सुनी। पूरी जगह हिल रही थी।”

इस व्यस्त रेस्तरां में स्थानीय व्यापारी, सांसद और सरकारी अधिकारी अक्सर जाते रहते हैं।

सूत्रों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493