मोटरबोट विस्फोट जांच में मालदीव ने मांगी विदेशी मदद

माले, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। मालदीव के राष्ट्रपति के मोटरबोट में हुए विस्फोट की जांच करने के लिए विदेशी जांचकर्ताओं की एक टीम मालदीव पहुंचेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम, उनकी पत्नी फातिमा इब्राहिम और अन्य कर्मचारियों को लेकर जा रही बोट सोमवार को जब राजधानी माले के मुख्य तट पर पहुंचने वाली थी, तब उसमें हुए एक विस्फोट से उसका दरवाजा टूट गया था।

सऊदी अरब स्थित मक्का में हज यात्रा करके लौट रहे राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को लेकर बोट अन्य द्वीप पर स्थित मुख्य अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से माले लौट रही थी।

प्रथम महिला और राष्ट्रपति कार्यालय के दो अन्य कर्मचारी इस विस्फोट में मामूली रूप से घायल हुए थे।

राष्ट्रपति कार्यालय के एक मंत्री और वर्तमान विदेशमंत्री मोहम्मद हुसैन शरीफ ने कहा कि विस्फोट के कारणों की जांच के लिए पुलिस ने देश की सशस्त्र सेवाओं के साथ मिलकर संयुक्त जांच शुरू कर दी है, लेकिन साथ ही विदेशी सहायता की भी मांग की गई है।

शरीफ ने कहा, “पुलिस ने विदेशी मदद का आग्रह किया है। हमारे कई कूटनीतिक साझेदारों के पास हमसे बेहतर फोरेंसिक विशेषज्ञ हैं।”

मालदीव के आग्रह पर सोमवार को सऊदी अरब के जांचकर्ताओं की एक टीम और एक अमेरिकी विशेषज्ञ वहां पहुंचे हैं।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के जांचकर्ताओं की टीमें भी मंगलवार को मालदीव पहुंचेंगी।

शरीफ ने कहा, “जांचकर्ता पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विस्फोट के क्या कोई तकनीकी या मशीनी कारण थे या उसके साथ कोई छेड़-छाड़ की गई थी या फिर यह राष्ट्रपति को मारने की कोशिश थी।”

जांचकर्ता पत्रकारों द्वारा की गई विस्फोट की रिकॉर्डिग की भी जांच कर रहे हैं, जो माले पहुंच रहे राष्ट्रपति का इंतजार कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493