फुजी (जापान), 21 जून (आईएएनएस)। जेके टायर के अरमान इब्राहिम ने अपने श्रीलंकाई साथी दिलांथा मालागम के साथ रविवार को लेम्बोरगिनी सुपर ट्रोफियो सीरीज रेस में जीत दर्ज की।
ग्रीड पर पांचवें स्थान से शुरुआत करने वाले अरमान ने भारी बारिश के बीच अच्छी शुरुआत की और गीले ट्रैक पर संयमित नजर आए।
रेस शुरू होने के 20 मिनट के भीतर अरमान ने जापान के युदाई उचिदा और इटली के डेविड रिजो को पीछे छोड़ा।
इसके बाद अरमान ने अच्छी बढ़त बनाने के बाद अपनी कार दिलांथा को सौंपी जिन्होंने बड़ी आसानी से रेस जीत ली।
शनिवार को आयोजित रेस-1 में अरमान और दिलांथा को काफी बड़ा झटका लगा था। तीसरे स्थान पर चल रहे होने के दौरान जब अरमान पिट स्टाप के लिए रुके तो उनकी कार के पहिए का नट-वोल्ट जाम हो गया। इससे वे तीसरे से 12वें स्थान पर खिसक गए।
इन दोनों ने हालांकि बाद में काफी मेहनत की और सात चालकों में पांचवां तथा कुल दूसरा स्थान हासिल किया।
अरमान ने रेस के बाद कहा, “पहला स्थान काफी रोमांचित करता है। मैं बीते कुछ सालों में कई बार पोडियम फिनिश में सफल रहा हूं लेकिन ओवलऑफ पहला स्थान हमेशा रोमांचित करता है।”
dharmpath.com dharmpath