श्रीपेरुम्बुदुर (तमिलनाडु), 22 जुलाई (आईएएनएस)। हैदराबाद के रेसर अनिंदित रेड्डी ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए एमआरएफ एफएफ 1600 रेस में जीत हासिल की।
इसी तरह बेंगुलरू के दीपक पॉल चिनप्पा ने लगातार तीसरी बार प्रीमियर इंडियन टूरिंग कार श्रेणी में जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा है।
रेड्डी ने अपने रास्ते में आने वाले मौकों को पूरी तरह से भुनाते हुए तीसरे से पहले स्थान का रास्ता तय किया। चिनप्पा ने पोल पोजिशन हासिल करने वाले मौजूदा विजेता अर्जुन नरेंद्रन को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।
वहीं शनिवार को ही ए.एस प्रभु ने इंडियन जूनियर टूरिंग कार्स में जीत हासिल की। उनके अलावा उनकी टीम के साथी सुदानंद राजन और दीपक रवि कुमार ने सुपर स्ट्रोक श्रेणी में परचम लहराया।
फॉर्मुला एलजीबी 1300 क्लास में नए रेसरों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोलकाता के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र आर्य सिंह ने पुणे के अंजन पटोदिया को मात देते हुए जीत हासिल की।
दक्षिण अफ्रीका के मेहमान चालक डेविन रोर्बटसन ने एमआरएफ एमएमएससी फोक्सवोगन एमेओ कप में जीत हासिल की। उन्होंने इस रेस में दिल्ली के करमिंदर सिंह और चेन्नई के ए. संदीप कुमार को मात दी।
dharmpath.com dharmpath