मोटरस्पोर्ट्स : सुपर ट्रोफेयो एशिया में हिस्सा लेंगे भारत के अरमान

चेन्नई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के मोटरस्पोर्ट्स रेसर अरमान इब्राहिम ने एफआईए विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के अपने सपने की तरफ बड़ा कदम उठाते हुए लैम्बोरगिनी सुपर ट्रोफेयो एशिया चैम्पियनशिप के प्रो क्लास प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए करार किया है।

अरमान एफएफएफ रेसिंग टीम के लिए इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे, जहां उनके साथी ब्रिटेन के युवा रेसर जैक बार्थोलोमेयू होंगे।

इस जोड़ी के अलावा एफएफएफ की दूसरी जोड़ी में कैरी श्राइनर और रिचर्ड स्पाइक गॉडर्डा शामिल हैं।

एफएफएफ रेसिंग टीम के मालिक सीन फु सोंगयांग ने कहा, “हम अरमान को अपनी सुपर ट्रोफेयो एशिया कार्यक्रम में शामिल करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “वह विजेता खिलाड़ी हैं और जैक के साथ जोड़ी बनाने के बाद उन्हें हराना आसान नहीं होगा।”

सपुर ट्रोफेयो एशिया सीरीज सात से नौ अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। सेपांग, मलेशिया, बुरिराम, सुजुका और फुजी इसके अगले तीन दौर की मेजबानी करेंगे। फाइनल रेस इमोल और इटली में होगी।

अरमान के लिए प्रो-एम क्लास के बीते दो संस्करणों में शानदार प्रदर्शन के बाद यह स्वाभाविक कदम है।

अरमान ने इस मौके पर कहा, “पिछले साल खिताब जीतने के बाद प्रो क्लास में आना मेरे लिए स्वाभविक था। मेरे साथ अच्छा साथी है और मैं 2017 में अच्छा प्रदर्शन करने को तैयार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493