मोटर ग्रां प्री : पेदरोसा ने दूसरे स्थान के साथ क्वालीफाई किया

जेरेज, 5 मई (आईएएनएस)। रेपसोल होंडा टीम के चालक स्पेन के दानी पेदरोसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां सरकिटो डी जेरेज एंजेल नीटा में स्पेन ग्रां प्री में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है जबकि एचसीआर के काल क्रचलो ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

मार्क माक्र्वेज रविवार को पांचवें स्थान से शुरुआत करेंगे। गत विश्व चैंपियन 0.021 अंकों से एक स्थान से चूक गए लेकिन दो दिन के अभ्यास सत्र समाप्त होने के बाद प्रत्येक सत्र में उनकी रेस की गति अच्छी थी।

रविवार को तापमान और अधिक होने की संभावना है और दोनों चालकों की कोशिश होगी कि वे सोमवार को होने वाली रेस में अच्छी शुरुआत करें। रेस स्थानीय समयानुसार दो बजे शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493