मोटी लड़कियां हास्य फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन करती हैं : रेबेल

लॉस एंजेलिस, 28 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई फिल्म अभिनेत्री रेबेल विल्सन का मानना है कि उनका मोटापा ही उनकी दौलत है।

रेबेल ने ऑस्ट्रेलियाई पत्रिका ‘डेली लाइफ’ को बताया, “मैं ऐसी बातों को अपनाती हूं, जो लोगों को नुकसानदायक लगती है। कोई यह नहीं सोचता कि यदि आप मोटे हैं तो आप फिल्म कलाकार बन सकते हैं और कोई भी आपको पसंद करेगा।”

28 वर्षीया रेबल का मानना है कि उनका वजन और आकार हास्य भूमिकाओं के लिहाज से बिल्कुल सटीक है। रेबेल बहुत जल्द फिल्म ‘पिच परफेक्ट2’ में फैट एमी की भूमिका में नजर आएंगी।

उनका कहना है, “मोटी लड़कियां अच्छा प्रदर्शन करती हैं।”

रेबेल ने कहा, “मुझे नहीं पता क्यों, पर शायद मोटापे के कारण लोगों को हंसाना आसान होता है। किसी बेहद आकर्षक व्यक्ति पर हंसना बहुत मुश्किल होता है और वैसे भी मुझे लगता है कि उनकी शख्सियत कुछ खास नहीं होती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493