मोटोजीपी : आस्ट्रिया में पोल पोजीशन है मारक्वेज का लक्ष्य

विएना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश मोटोजीपी राइडर मार्क मारक्वेज (रेपसोल होंडा टीम) ने कहा है कि वह आस्ट्रिया मोटोजीपी में पोल पोजीशन हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

चार बार के मोटोजीपी चैम्पियन मारक्वेज चेक गणराज्य में समाप्त हालिया रेस में तीसरे स्थान पर रहे थे। वह डुकाटी के आंद्रिया डोवीडियोसो (इटली) और स्पेन के जार्ज लोरेंजो से पिछड़ गए थे।

25 साल के मारक्वेज ने मंगलवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम शुरुआत से ही तेज रफ्तार दिखाना चाहेंगे। हमारा लक्ष्य पोल पोजीशन हासिल करना है। बीते साल आस्ट्रिया में हमने अच्छा प्रदर्शन किया था और हम उस प्रदर्शन को दोहराना चाहते हैं।”

आस्ट्रिया मोटोजीपी रेस का आयोजन 10-12 अगस्त को रेड बुल रिंग में होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493